लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां रेंज के बैरिया बीट डंडूरी में बुधवार सुबह पिंजरे में कैद किये गए तेंदुए को चित्रकूट भेजा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इसे रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट में छोड़ दिया गया। इसके अलावा मंगलवार सुबह कट्ठौहा बीट के कटैला फार्म में पकड़े गए तेंदुए को दुधवा के गौरीफंटा जंगल में छोड़ा गया है। मालूम हो कि बीते दिनों बैरिया बीत5के बाबागंज में एक आठ वर्षीय बालक को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था। तभी से बेलरायां रेंज के कर्मचारियों ने अलग अलग जगहों पर कई पिंजरे लगाए थे। इन पिंजरों में चार दिनों के अंतराल में तीन तेंदुए कैद हो गए। यह भी पढ़ें- दुधवा नेशनल पार्क से लाकर मादा तेंदुआ को रानीपुर टाईगर रिजर्व में छोड़ा दो तेंदुए डंडूरी गांव में जबकि एक तेंदुआ कटैला फार्म में पकड़ा गया था। तीन तेंदु...