लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता देखने शनिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार पहुंच गए। बेहजम ब्लाक के कैमा बुजुर्ग में बन रहे उत्सव भवन का निर्माण देखा इसके अलावा पैला में बनाए जा रहे पीएमश्री मॉडल विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनो जगहों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की सैम्पलिंग कराते हुए एई पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि गुणवत्ता की जांच कराकर रिपोर्ट दें। सीडीओ अभिषेक कुमार शनिवार की दोपहर में अचानक कैमाबुजुर्ग गांव पहुंचे। यहां करीब एक करोड़ 41 लाख से उत्सव भवन का निर्माण चल रहा है। यहां निर्माण एरिया की नाप कराई, निर्माण सामग्री की सैम्पलिंग कराई। इसके बाद पैला में बन रहे मॉडल विद्यालय के निर्माण की प्रगति देखने पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Orai News: सीडीओ ने निर्माणाधीन मुख्य...