लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: जेबीगंज। शुक्रवार की दोपहर पसगवा थाना क्षेत्र के सीतापुर शाहजहांपुर नेशनल हाइवे पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी संदिग्ध एक्सयूवी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। जंगबहादुरगंज बाईपास पर एक पिकअप का खतरनाक तरीके से पीछा कर रही एक्सयूवी वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ कर जंचौकी पुलिस को सौंप दिया। पिकअप चालक सनोज गुप्ता निवासी हरदोई ने बताया कि उसकी पिकअप का पीछा किया जा रहा था। जेबीगंज चौकी इंचार्ज डिम्पल सिंह ने बताया कि पिकअप गाड़ी के मालिक सनोज गुप्ता पर गाड़ी की किश्त बकाया है। उसकी वजह से ही फाइनेंसरों की दो गाड़ियां पीछा कर रही थी। लेकिन इस दौरान पिकअप का एक्सल टूट गया तो मौके से भाग नही पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...