लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में नेशनल हाइवे 730 पर बाइक खड़ी कर पेशाब करने गए व्यापारी की बाइक से उचक्कों ने करीब बारह हजार रुपए की कीमत का सिगरेट भरा झोला पार कर दिया। थाना हैदराबाद क्षेत्र के मुरादपुर गांव में रहने वाले शत्रोहन लाल गुप्ता ने बताया कि वह पान मसाला का व्यवसाय करता है। रोज की तरह वह घर से बाइक पर सिगरेट का झोला रखकर मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में पहुंचे कि एक दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर वह पास में चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर देखा तो बाइक पर रखा सिगरेट भरा झोला गायब था। पीड़ित ने आसपास झोला ढूंढने की कोशिश की लेकिन नही मिला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन उच्च...