Lakhimpur Khiri News: ई रिक्शा से टकराई बाइक, सवार रेफर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। शनिवार दोपहर बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सोहौना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। ई रिक्शा की जोरदार टक्कर से बाइक चालक उछल कर दूर जमीन पर जा गिरा। हेलमेट न लगा होने की वजह से बाइक चालक के सिर व चेहरे पर चोट आई हैं। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन सरकारी एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पसगवां ले गए । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर की चोट के कारण चिकित्सको ने घायल युवक को शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया । बरवर क्षेत्र के गांव बढवारी ऊधौ निवासी संजीव (22) पुत्र रामबाबू बाइक से पिहानी क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बरवर - जहानीखेड़ा मार्ग पर सोहौना गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ई रिक्शा व संजीव की बाइक आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.