लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र 2026-27 ऐतिहासिक होने जा रहा है। पार्क अपने 50वें पर्यटन सीजन यानी गोल्डन जुबली सत्र में प्रवेश करेगा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। इस बार पर्यटन सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी, जबकि आमतौर पर पार्क को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाता था। निर्धारित समय से 15 दिन पहले पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति के करीब समय बिताने के शौकीनों को जंगल की सैर का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। साथ ही इस बार का पर्यटन सीजन पर्यटकों के लिए कुछ अलग ही रहेगा।

गोल्डन जुबली सत्र की तैयारियां दुधवा नेशनल पार्क की पहचान बाघ, गैंडा समेत विविध वन्यजीवों और प्राकृतिक जैव विविधता के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के ...