लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर बरमबाबा स्थान पर दुर्गा जागरण किया गया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित जागरण में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों मनमोहक झांकियों और मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर पूरी रात भक्तिमय बना रहा। जागरण का शुभारंभ मां भगवती की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। पूजन अवनीश कुमार वर्मा और राजेश कुमार मिश्रा ने कराया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ भक्ति कार्यक्रम का आगाज हुआ। जागरण में शाहजहांपुर जनपद के बंडा से आए वर्मा म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने भगवान गणेश, हनुमान, श्रीकृष्ण और मां दुर्गा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: भगवती मां के जयकारों से गूंजे पंडाल झांकियों ने श्रद्ध...