लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। अग्रणी बैंक इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत जन सुविधा व जरूरतमंद व्यक्तियों के सुगम आवागमन के उद्देश्य से 10 फोल्डेबल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं। इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख अभय कुमार, सीडीओ योगानन्द पाण्डेय, डीडीओ गजेन्द्र प्रताप व एलडीएम अशोक गुप्ता, विकास भवन शाखा के शाखा प्रबंधक अभिषेक अवस्थी व इंडियन बैंक के सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार उपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि यह व्हीलचेयर तहसीलों, कलेक्ट्रेट व विकास भवन में रखी जाएंगी। दिव्यांगजन कार्यालय में अधिकारियों के पास तक जाने के लिए इनका उपयोग कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...