लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के मुद्दे को लेकर चल रही पलिया बस यूनियन की हड़ताल आखिरकार अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। जिले के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रमुखता से रखीं। अधिकारियों की ओर से उचित समाधान का आश्वासन मिलने के बाद यूनियन ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही बुधवार से पलिया क्षेत्र में बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया। बसों के सड़कों पर लौटने से पलिया समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दूसरे दिन भी नहीं चलीं बसें, परमिट सरेंडर करने पहुंची यूनियन हड़ताल के चलते पिछले दिनों यात्रियों...