लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विगत माह आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में साउंड सिस्टम जलने से हुए नुकसान की भरपाई न होने से जुड़ा विवाद पुलिस तक पहुंचा है। मामले में साउंड सिस्टम संचालक ने आग की घटना में हुए नुकसान की भरपाई न किए जाने के कारण आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित नौ अन्य के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर आर्थिक नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग की है। मकसूदपुर कस्बे में विगत 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के दौरान आयोजन समिति की ओर से कस्बे के ही आरवी टेंट एंड साउंड सर्विस के माध्यम से टेंट एवम साउंड सिस्टम लगवाया गया था। टेंट हाउस संचालक अमित वर्मा ने बताया कि रात्रि में कार्यक्रम समापन के बाद तड़के संदिग्ध परिस्थितियों म...