Lakhimpur Khiri News: आधुनिक तकनीक से शुरू हुई शरदकालीन गन्ने की बोआई,बेहतर उत्पादन की उम्मीद
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड। क्षेत्र में शरदकालीन गन्ने की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में रमियाबेहड़ ब्लॉक के सुजईकुंडा के पंडित पुरवा गांव में गन्ना उत्पादक किसान आनंद मोहन त्रिवेदी के खेत में आधुनिक तकनीक से गन्ने की बोआई की गई। इस दौरान गन्ने की उन्नत प्रजाति 18231 का चयन करते हुए सिंगल बड यानी एकल आंख विधि अपनाई गई। बुवाई के दौरान भूमि एवं बीज उपचार के साथ वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। जिससे बेहतर अंकुरण स्वस्थ फसल और अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। गन्ने की बोआई के दौरान ट्रेंच विधि अपनाते हुए लाइन से लाइन की दूरी चार फीट रखी गई। जबकि गन्ने की आंख से आंख की दूरी एक फीट निर्धारित की गई। इस अवसर पर गन्ना अधिकारी बृजेश अवस्थी उपस्थित रहे। उनके साथ विक्रम सिंह राजपूत और कुंदन लाल मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.