लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी, मोबाइल और फर्जी सिम बरामद हुए हैं। यह सिम पोर्ट करने के नाम पर भोले भाले लोगों का बैंक खाता खोलवा लेते थे। उनमें साइबर ठगी की रकम आती थी। पुलिस ने अभी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन पर साइबर पुलिस ने खीरी थाना इलाके की अमृतागंज नहर पुलिया यात्री भवन में छापेमारी कर आठ युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए युवकों के पास से 121 सिम कार्ड, नौ एंड्रॉयड मोबाइल, दो फिंगरप्रिंट स्कैनर, साइबर ठगी का रिकॉर्ड रखने वाली कॉपियां और नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, विकास, सरोज कुमार, चन्द्रप्रताप, पप्पू, आनन्द, रिंकू और दिलीप यादव के रूप...