Lakhimpur Khiri News: आठ को गोला में होगा श्रमिक सम्मान, तैयारियां तेज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: आठ अक्तूबर को आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा डीएम अंजनी कुमार सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आठ अक्तूबर को कुम्भी स्थित स्व. अरविन्द गिरी अमृत स्टेडियम में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को शिविर की तैयारियां करने और श्रमिकों को इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति बताई। समीक्षा के दौरान जिला श्रम बंधु के अंतर्गत जिले को मिले 13.94 करोड़ के उपकर लक्ष्य को समय से जमा कराने के निर्देश दिए गए। निर्माण स्थलों का अधिष्ठान पंजीयन कराने, निर्माण कार्यों में लगे सभी पात्र श्रमिकों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.