लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: वड नगर से चलकर वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुरुवार को जिले में आ रही है। यात्रा का जिले में भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्तूबर तक जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता व सदर विधायक योगेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक अक्तूबर को शाम चार बजे वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा शाहजहांपुर से मोहम्मदी विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहां जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता व मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्वागत होगा। दो अक्तूबर को गांधी जयन्ती की सुबह योग, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के बाद यात्रा गोला प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- शाम को पहुंचेगी सेवा यात्रा, जगह-जगह स...