लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा में नेशनल हाईवे बरवर रोड स्थित एक पैलेस में अज्ञात कारणों के चलते रात में आग लग गई कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जिसकी कीमत अनुमानित 10 लख रुपए से अधिक बताई गई है। संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कस्बा के प्रमुख व्यापारी महेश सिंह ने पैलेस को अनुबंध पर लिया था। जिसमें भारी मात्रा में कीमती सामान रखा हुआ था। सोमवार रात 9 बजे करीब अचानक आग की तेज लपटो के साथ धुएं के भारी गुब्बार उठते देख लोगों ने सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड और और पुलिस बल के लोग मौके पर पहुंच गए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 10 लाख से अधिक कीमत का रखा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही देर रात विधायक लोकें...