Lakhimpur Khiri News: आकाशीय बिजली से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां। भिड़ौरी के तकियापुरवा गांव में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों की बत्ती गुल हो गई। वहां लगे बिजली के तमाम उपकरण फुंक गए और वायरिंग तक जल गई। तकियापुरवा गांव के अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान तेजी से कड़क रही बिजली तेज आवाज के साथ गिर गई। इससे उनके घर में लगे सारे बिजली के उपकरण जलने लगे। बोर्ड में लगे स्विच छिटककर बाहर निकल गए। पूरे घर में काला धुआं भर गया। जब धुआं कम होने पर ही आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान हुआ। अजय समेत पड़ोस के संजय वर्मा, कपिल, विशुनदयाल कश्यप, टार्जन, प्रमोद, अजय और राजेश कश्यप के घरों में लगे इनवर्टर, एलईडी टीवी, फ्रिज, पंखे, बल्ब, वायरिंग आदि बिजली उपकरण जल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.