लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के गांव मटेहिया में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। इस घटना में घर का इनवर्टर और बैटरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गुरुवार को सुबह 6:00 के लगभग अर्चना देवी पत्नी हरीश गुप्ता निवासी मटेहिया अपने घर पर थी तभी पास के एक आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली का तेज झटका लगने से अर्चना देवी बुरी तरह झुलस गईं। बिजली गिरने के कारण घर में लगे इनवर्टर और बैटरा भी जलकर खराब हो गए। परिजनों ने तुरंत अर्चना देवी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आकाशीय बिजली से रसोई में लगी आग यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसीआग लगने की घटना थाना क्षेत्र की नौरंगाबाद ग...