लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। तहसील क्षेत्र के परगना फिरोजाबाद स्थित ग्राम पंचायत रामलोक में आम्बेडकर पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार आदित्य विशाल को ज्ञापन सौंपा। आरक्षित भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से अवैध कब्जा तत्काल हटाने, कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद वहां अंबेडकर पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भूमि कब्जामुक्त नहीं कराई गई तो भीम आर्मी प ग्रामवासी तहसील में धरना-प्रदर्शन करने के...