Lakhimpur Khiri News: आंधी, बारिश का कहर कच्चे मकान और छप्पर गिरे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से 4 ग्राम पंचायतों में कच्चे मकान और छप्पर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। कांपटांडा में शांति देवी का कच्चा मकान और वीणा कुमारी का छप्परदार घर तेज बारिश के कारण गिर गया। उधर, दौलतापुर में अजमत अली का छप्परनुमा घर गिर गया। घरेलू सामान खराब हुआ जबकि देवरिया रणा में नारायण मिश्र के घर की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें चार लोग बाल-बाल बचे। रामेश्वरापुर के सल्लिहा में माता देवी का छप्पर भी दीवार गिरने से ढह गया। पीड़ित परिवारों ने जल्द मुआवजा और आवासीय सहायता देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में बारिश से गिरे घर व पेड़ यह भी पढ़ें- Gridih News: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.