लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग में कार्यरत महिलाओं को दिवाली पर भी मानदेय नहीं मिल सका है। जिसके कारण विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिकाओं की यह दीवाली फीकी गुजरने वाली है। विगत अप्रैल- मई माह में पसगवां ब्लाक क्षेत्र में 76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ज्वाइनिंग हुई थी। ज्वाइनिंग के बाद से ही इन सहायिकाओं को मानदेय मिलने का इंतजार है। सहायिकाओं का कहना है पिछले छह माह से आंगनवाड़ी केंद्रो पर नौनिहालों व गर्भवती महिलाओ के पोषण से जुड़े कार्यों में सेविका का सहयोग करने के बाबजूद उन्हें त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- Palamu News: आगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन नहीं सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने के बाद से बढ़े हुए मानदेय का इंतज...