Lakhimpur Khiri News: असलहे के बल पर ज्वैलर्स पिता-पुत्र से 66 हजार की नकदी व जेवर लूटे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के मुल्लापुर-मुनफ्फरपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स विक्रेता पिता-पुत्र को असलहे के बल पर रोककर लूटपाट की। बदमाश पीड़ितों से नकदी, जेवरात, दो मोबाइल फोन और बैग लूटकर मुल्लापुर की ओर भाग गए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम पसगवां निवासी लक्ष्मी शंकर सोनी अपने पुत्र विशाल सोनी के साथ मुल्लापुर में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम दुकान बंदकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि मुनफ्फरपुर-मुल्लापुर मार्ग पर रमाकांत मिश्रा के खेत के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने असलहे दिखाकर पिता-पुत्र को धमकाया और उनका बैग छीन लिया। लक्ष्मीशंकर सोनी के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.