Lakhimpur Khiri News: अश्लील हरकत के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। थाना पलिया पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 वर्षीय संदीप पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम अतरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को करीब 3 बजे पलिया-भीरा रोड स्थित टाटा मोटर्स के पास से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद मोर्च, हेड कांस्टेबल अध्यक्ष प्रकाश यादव तथा कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.