लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के गायत्री स्कूल के पास महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे व अभद्र फब्तियां कसने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात गश्त के दौरान छह युवक सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करते और अभद्र इशारे करते मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से जुबरे अहमद, दिव्यांश, सौरभ, रवि, करन निवासी वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर और ज्ञानेंद्र कुशवाहा निवासी नैका खेड़ा जनपद सीतापुर को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर गोपाल नारायन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...