लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। राजस्व न्यायालयों में पत्रावलियों के नियमानुसार निस्तारण में देरी समय से आदेश पारित न होने और पारित आदेशों को पोर्टल पर अपलोड न किए जाने समेत तमाम समस्याओं को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। सेंट्रल बार एसोसिएशन की आपात बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार और तहसील की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं का कहना है कि राजस्व न्यायालयों में वादकारियों और अधिवक्ताओं को मांगने पर मुकदमों की पत्रावलियां तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। धारा 34, 38 और 80 से संबंधित फाइलों के निस्तारण में भी मनमानी किए जाने का आरोप लगाया गया। इससे वादका...