Lakhimpur Khiri News: अवैध शराब के धंधेबाजों ने वन टीम पर किया हमला, पथराव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। मझगईं रेंज के मुर्गहा वन ब्लाक में बहती नदी के किनारे धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को वन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान शराब माफियाओं ने वन विभाग की गश्ती टीम पर हमला करने का प्रयास करते हुए उनकी सरकारी गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस ने वन अधिनियम और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को मौके से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मझगईं रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज कुमार वनकर्मियों के साथ मुर्गहा वन ब्लाक में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाते लोग दिखे। टीम ने उनको वहां से खदेड़ने का प्रयास किया, तो वे वनकर्मियों से उलझ गए। उन्होंने सरकारी गाड़ी पर पथराव करते हुए वनकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.