लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करनपुर रेलवे क्रॉसिंग से राजेपुर जाने वाले मार्ग पर एक युवक को दबोच लिया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र दीनबंधु निवासी बुढ़नपुर थाना गोला के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...