Lakhimpur Khiri News: अमावस्या पर भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: अमावस्या के अवसर पर शहर के पौराणिक शिव मंदिर में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी । भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर दराज से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भक्तों ने धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर में घंटा घड़ियाल और शंखनाद की गूंज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।अमावस्या के विशेष महत्व को देखते हुए दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। भीड़ के बावजूद मंदिर में दर्शन-म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.