लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: छह वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अभयम मिश्रा ने बरेली ब्लिट्ज रेटिंग मुक्त शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 उत्तर प्रदेश फ्यूचर ग्रैंडमास्टर श्रृंखला (खंड-3) के 9 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभयम शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. मूलचंद मिश्रा के प्रपौत्र एवं सहर्ष मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में नौ में से 4.5 अंक अर्जित किए। उनकी प्रदर्शन रेटिंग 1475 रही। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कई अनुभवी एवं विश्व शतरंज महासंघ से रेटेड खिलाड़ियों के विरुद्ध मुकाबले खेले और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई खिलाड़ियों को पराजित किया। प्रतियोगिता में गुसाइन शिवांश सिंह प्रथम, भाव्या वर्मा द्वितीय और अभयम मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अंडर-9 ...