लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर के सदर चौराहे पर नगर पालिका की ओर से बनवाया गया सेल्फी प्वाइंट एक बार फिर चर्चा में है। बंदरों ने यहां पहुंचकर सेल्फी प्वाइंट की निचली पट्टी तोड़ दी। घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर सेल्फी प्वाइंट पर लगी पट्टी को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले विजयदशमी के दौरान भी सेल्फी पॉइंट क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया था। उस समय पुलिस ने बंदरों की उछल कूद को नुकसान की वजह बताया था। हालांकि घटना को लेकर कुछ लोग इसे साजिश भी बता रहे थे। अब शुक्रवार को सामने आए वीडियो में बंदरों की उछल कूद और पट्टी तोड़ने की घटना दिखाई देने से मामले को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में सेल्फी प्वाइंट पर लिखे गोला गोकर्णनाथ नाम की निचली...