लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर अनुबंधित बस एसोसिएशन के तत्वाधान में अनुबंधित बसों का चक्का जाम लगातार जारी रहा। डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के विरोध में अनुबंधित बस चालकों और मालिकों द्वारा बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। बसों के सड़क पर न उतरने के कारण पिछले कई दिनों से आम यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के बैनर तले सभी बसें राजापुर, एलआरपी और डीसी रोड पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज अनुबंधित बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया कि सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने डग्गामार वाहनों और अनुबंधित बसों के किराये में भारी अं...