लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर शांत पूर्वक प्रदर्शन शुरू किया है। जिसमें नियमतीकरण और एरियर का भुगतान करने की मांग रखी गई है।रविवार को परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के बैनर तले प्रदेश सचिव शचींद्र नरायन दीक्षित के नेतृत्व में संगठन की सोनी देवी, कुलसुम जहां, रामकिशोर, अमित अवस्थी, संजीव पाल, अशोक, प्रतीक तिवारी समेत बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने कस्बा के पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्वक प्रदर्शन शुरू करते हुए कहा 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कई स्कूल अनुदेशक के सहारे चल रहे हैं। जिसको लेकर 4 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने एरियर देने का आदेश किया था। जो बहाल नहीं हो सका है। उन्होंने शासन से अपनी सेवाओं को नियमतीकरण करने की मांग उठाई ...