लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भवानीगंज गांव निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र श्यामलाल सोमवार देर शाम गन्ने के खेत में शौंच को गए थे। वहां करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।परिजनों का आरोप है कि खेत में करंट प्रवाहित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही खेत बटाईदार राजकुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...