लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। नेशनल हाइवे 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र में बैबहा गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर ग्रामीण की मौक़े पर मौत हो गई। काफी देर तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में उसकी पहचान पड़ोसी गांव के श्रीकृष्ण के तौर पर हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खमरिया थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा मजरा मटेहनी निवासी मृतक के भतीजे अरविंद कुमार ने बताया कि उसके चाचा 38 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र रामेश्वर मोबाइल रिपेयर कराने के लिए रेहुआ चौराहा गए थे। गांव के बाहर हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने श्रीकृष्ण को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Araria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। तब...