लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। शारदानगर थाना क्षेत्र में पतरासी चौराहे पर घर से सामान लेने आया किशोर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे फूलबेहड़ सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गुलरीपुरवा निवासी पंकज राजपूत का 16 वर्षीय पुत्र रजनीश राजपूत बुधवार दोपहर घर से सामान लेने पतरासी चौराहे पर आया था। सामान लेने के बाद वापस घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर दुकानदारों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रजनीश को फूलबेहड़ सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शारदानगर कोतवाल ब्रज मोहन सैनी ने ...