Lakhimpur Khiri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के भानपुर चौराहे पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पहुंचाया। कुंवरपुर कला निवासी 27 वर्षीय हरजीत सिंह अपने एक रिश्तेदार को लेने भानपुर चौराहे आए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरजीत सिंह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.