लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। ससुराल से बाइक से घर लौट रहे युवक की रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा अलीगंज रोड पर नहर के पहले ईंट भट्ठे के पास हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मैलानी थाना क्षेत्र के ढाका गांव निवासी विपिन (27) पुत्र रामस्वरूप रविवार को अपनी ससुराल नाथूपुर अलीगंज आया था। बताया गया कि उसकी पत्नी अर्चना गर्भवती है और उसकी जांच कराने के लिए वह ससुराल आया हुआ था। शाम को जांच कराने के बाद वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान अलीगंज रोड पर नहर के पहले ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग उसे सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। यु...