लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला देहात क्षेत्र में भुसौरिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी गोला-कुंभी को दी। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर मृत गोवंश का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...