Lakhimpur Khiri News: अज्ञात महिला की पहचान में जुटी हैदराबाद पुलिस
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में करीब 22 वर्षीय अज्ञात महिला मिली है। महिला अपना नाम केवल कंचन बता पा रही है। इसके अलावा वह अपने घर पता और परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस ने महिला को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर लखीमपुर में रखा है और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि तीन अगस्त को लोहरैय्या निवासी निर्देश भार्गव पुत्र विनोद भार्गव ने 112 नंबर पर सूचना दी कि एक अज्ञात महिला क्षेत्र में घूम रही है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। सूचना पर पीआरवी 7926 मौके पर पहुंची और महिला को थाना हैदराबाद ले आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कंचन बताया। इसके बाद पूछताछ करने पर वह अपने बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दे सकी।पुलिस के अनुसार महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.