लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर के नए बाईपास पर भुसौरिया चौराहे के पास बुधवार सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। शहर के श्याम कन्हैया कॉलोनी निवासी 57वर्षीय निर्मला पत्नी सत्तू राम भुसौरिया चौराहे के पास स्थित गौरव ट्रेडर्स पर साफ सफाई का काम करती थीं। बुधवार सुबह दुकान की सफाई करने के बाद वह कूड़ा डालने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नानक चौकी प्रभारी संजीत कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...