लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- अजबापुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ Lakhimpur Khiri News: पसगवां/चपरतला। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टिलरी यूनिट अजबापुर में मंगलवार को पेराई सत्र 2026-27 का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शुभारंभ हुआ। एसडीएम मोहम्मदी राजेश प्रताप सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, डीसीएम शुगर ग्रुप के अधिशासी निदेशक रोशन लाल टामक और यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ा और चेन में गन्ना डालकर पेराई कार्य शुरू कराया। पूजन आचार्य आशीष तिवारी और अनूप शुक्ला ने संपन्न कराया। सत्र के शुभारंभ पर सबसे पहले पाल अभय कचनार निवासी किसान उत्तम कुमार की गन्ना ट्रॉली और जलालपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी विशम्भर नाथ की छोटी ट्रॉली की तौल कराई गई। परंपरा के अनुसार बैलगाड़ी से भी गन्ना तौल कराया गया। इस दौरान...