लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा बफर जोन के ग्राम अयोध्यापुरवा निवासी दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर के स्टेनो रमेश कुमार के पुत्र कुमार विशेष ने अंडर-17 क्रिकेट में राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल में नॉर्थ जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया। कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र से क्रिकेट का सफर शुरू किया। कक्षा आठ तक की पढ़ाई के बाद लखनऊ के काल्विन तालुकेदार कॉलेज में प्रवेश लेकर उन्होंने क्रिकेट प्रतिभा को निखारा। सीआईएससीई की जोनल और रीजनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-17 टीम में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी ने मध्य प्रदेश और केरल को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना तथा सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को ...