लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी। ग्राम नारंग को जाने वाले अण्डरपास में बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैलानी से नारंग को जाने वाले अंडरपास सं. 176 में बारिश का चार फुट पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणो को रेल ट्रैक फांदकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पूर्व में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार रेलवे प्रशासन को पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नही किया जा रहा है। रेल प्रशासन की उदासीनता के चलते ग्रामीणों ने एकत्र होकर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, लेकिन रेलवे का कोई भी अधिकारी ग्रामीणो की समस्या को सुनने मौके पर नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...