लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: परिषदीय स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कक्षा में पहुंचते ही उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कभी अंग्रेजी के टेंस समझाए तो कभी गणित के सवाल पूछकर बच्चों की समझ परखी। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों के लिए तालियां बजवाईं और उनकी सराहना कर हौसला बढ़ाया। विकास क्षेत्र लखीमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर में निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले कक्षा छह में पहुंचे। यहां अंग्रेजी की कक्षा चल रही थी। डीएम ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी अनुवाद के कई सवाल पूछे और टेंस का कॉन्सेप्ट समझाकर उनकी विषय पर पकड़ जानी। अंग्रेजी के बाद गणित में बच्चों की समझ परखने की बारी आई। डीएम ने भाग के कई सवाल पूछे। छात्र आशु गुप्ता ने ...