आगर मालवा, सितम्बर 13 -- Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (13 सितंबर 2026) को 'लाड़ली बहना योजना' की 40वीं किस्त जारी कर दी। प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,835 करोड़ रुपये से ज्यादा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगर मालवा जिले के अपने प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए यह पैसा बहनों के खाते में भेजा। सीएम ने एक्स पर लिखा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत आज आगर मालवा से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में Rs.1,835 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई।' यही नहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 226 करोड़ रुपये की लागत के 33 विकास कार्...