नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का बहुत अधिक महत्व होता है। यह त्योहार मुख्य रूप से गुजरात में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे सौभाग्य लाभ पंचमी भी कहा जाता है। दीपावली का आखिरी दिन लाभ पंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शुभ लाभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि साल का यह दिन सबसे भाग्यशाली और फलदायी दिन होता है। इस साल लाभ पंचमी 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को है। यह तिथि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को पड़ रही है।लाभ पंचमी 2025: तिथि और मुहूर्त पंचमी तिथि शुरू: 26 अक्टूबर 2025, सुबह 3:48 बजे पंचमी तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2025, सुबह 6:04 बजे प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: सुबह 6:29 बजे से 10:13 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तकलाभ पंचमी का महत्व गुजरात में ल...