नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस का मेकअप लुक आपको हमेशा क्लासी और फ्लॉलेस दिखता होगा। खासतौर पर उनका ब्लश ना ज्यादा लाल दिखता है और ना ही एकदम गायब रहता है, उनके ब्लश लुक से चेहरे का सही शेप दिखता है। हम लोग ब्लश लगाते हैं, तो बंदर बन जाते हैं या फिर ब्लश चेहरे पर दिखता ही नहीं है। अगर आप भी ब्लश लगाते समय इस परेशानी से जूझती हैं, तो हम आपके लिए ब्लश वाली आसान टेक्निक लेकर आए हैं। आज हमें पता चल गया है कि सेलिब्रिटीज किस स्टाइल से ब्लश लगाती हैं और कैसे उनका चेहरा खूबसूरत दिखता है। मेकअप आर्टिस्ट प्रेरणा पायल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लश लगाने की सिंपल टेक्निक बता रही हैं।ब्लश लगाने से क्या होता है ब्लश लगाने से चेहरे पर नेचुरल गुला...