नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- अगर आपके फोन पर भी बैंक KYC अपडेट करने, पार्सल अटकने या बिजली का बिल तुरंत जमा करने जैसे मैसेज आते हैं, तो आपके लिए Google का नया फीचर काम का हो सकता है। साइबर ठग ऐसे मैसेज के जरिए लोगों को फंसाते हैं और फिर उनसे OTP, बैंक की जानकारी या पैसे लेने की कोशिश करते हैं। कई बार शुरुआत में मैसेज नार्मल लगता है, लेकिन कुछ बातचीत के बाद ठग पेमेंट करने या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। इसी तरह की ठगी को के लिए Google Messages में Enhanced Protection नाम का नया सुरक्षा फीचर पेश किया जा रहा है। यह Gemini AI की मदद से अनजान नंबरों से होने वाली बातचीत में ठगी के संकेत पहचानने और संदिग्ध लिंक को चेक करने में मदद करेगा। इस फीचर की खास बात यह है कि यह सिर्फ किसी एक मैसेज के शब्दों पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि बातचीत को भी ...