नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- KVS Class 1 Admission 2026 Ist List : केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज 9 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा। विद्यार्थी व पेरेंट्स ये लिस्ट kvsangathan.nic.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। वहीं इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। केवीएस ने निर्देश दिया है कि सभी सूचियां स्कूल की वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पेजों और नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जानी चाहिए। इससे पहले 8 अप्रैल को बाल वाटिका एक, दो और तीन की पहली लिस्ट जारी की गई।कैसे चेक क...