नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- KVS Balvatika Admission: केंद्र सरकार ने देश के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभिभावकों और बच्चों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन स्कूलों के खुलने से न केवल स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों और रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए भी दाखिले की राह आसान होगी। विशेष बात यह है कि ये नए विद्यालय 'बालवाटिका' स्तर से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करेंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत प्रारंभिक शिक्षा पर जोर देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।किन शहरों को मिले नए स्कूल? बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन ...