नई दिल्ली, मार्च 19 -- KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों में सत्र-2026-27 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 और बालवाटिका 1 व 3 में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे। केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा व बालवाटिका में दाखिले के लिए आवेदन केवीएस दाखिला पोर्टल admission.kvs.gov.in पर कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 है। कक्षा 1 दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी। बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। वही बालवाटिका 1,2 , 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी। बालवाटिका की बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होन...